जेईई मेन परीक्षा की तारीख एक बार फिर आगे बढ़ाई जा सकती है. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इन परीक्षाओं को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से हस्तक्षेप करने को कहा है. जेईई मेन की परीक्षा के लिए 6 सितंबर की तारीख तय की गई है, लेकिन अब जल्द ही इसमें बदलाव कर परीक्षा की नई तिथि घोषित की जा सकती है.
दरअसल जेईई मेन की परीक्षाएं पहले भी स्थगित की जा चुकी है. स्थगन के बाद की नई तारीख 6 सितंबर तय हुई थी. इसी दिन यानी 6 सितंबर को ही एनडीए की भी परीक्षाएं होनी हैं. ऐसी स्थिति में हजारों छात्र ऐसे हैं जिन्होंने दोनों ही परीक्षाओं का फॉर्म भरा है. अब दोनों ही परीक्षाओं एक ही दिन होने से छात्रों के लिए एक नई परेशानी खड़ी हो गई है.
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, “नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक से कहा गया है कि दोनों परीक्षाओं में शामिल हो रहे छात्रों के लिए यह सुनिश्चित किया जाए कि इन परीक्षाओं की तारीखों का आपस में टकराव ना हो.”
जेईई मेन और एनडीए की परीक्षाएं एक ही दिन न करवाने के विषय पर छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के समक्ष अपील की है.
निशंक ने कहा, “छात्रों की ओर से की गई अपील मुझे प्राप्त हुई है जिसमें जेईई मेन और एनडीए की परीक्षाओं का विषय उठाया गया है. इस विषय की जांच की गई है. छात्रों को इस विषय में चिंता करने की आवश्यकता नहीं.”
इससे पहले जेईई मेन 18 से 23 जुलाई को होने वाली थी, लेकिन जुलाई माह में परीक्षाएं रद्द कर दी गई. छात्रों एवं अभिभावकों की अपील और परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर जेईई की परीक्षा 1 से 6 सितंबर के बीच तय की गई थी. हालांकि अब नया विवाद उत्पन्न होने के उपरांत एक बार फिर जल्द ही परीक्षा की इन तिथियों में बदलाव किया जा सकता है.
GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More
ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More
2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More
FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More
कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More
कौन हैं बाबेट डे लीडे? नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज नई दिल्ली: नीदरलैंड्स… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment