प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) में राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर द्वारा हाल ही में कर्नाटक के छह जिलों में जन आशीर्वाद यात्रा की गई थी। इस यात्रा के दौरान उनको प्रत्येक जिले के कुछ हिस्से से इंटरनेट कनेक्टिविटी की गति और पहुंच में सुधार के लिए कई अनुरोध मिले थे। अपनी यात्रा के दौरान चंद्रशेखर ने वादा किया था कि प्रत्येक जिले में इसका अध्ययन करने के लिए एक एमईआईटीवाई कार्यबल को भेजा जाएगा।
मंत्री द्वारा किए गए वादे के अनुरूप, नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनआईएक्सआई) और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के अधिकारियों से मिलकर एमईआईटीवाई के कार्यबल ने उन क्षेत्रों का दौरा और काम तेजी से शुरू कर दिया है। मंत्रालय द्वारा गठित कार्यबल हर जिले का दौरा करेंगे और वहां के लोगों से मिलेंगे। वे राज्य सरकार के अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे और मंत्री को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे।
सभी भारतीयों को एक साथ जोड़ना और और डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का लाभ सीधे प्रत्येक भारतीय तक पहुंचाना सुनिश्चित करना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतिगत प्राथमिकताओं में से एक है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment