भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सफलतापूर्वक सी ई-20 क्रायोजेनिक इंजन का उड़ान स्वीकृत हॉट टेस्ट किया है। यह इंजन चंद्रयान-3 मिशन के लिए एल वी एम 3 लॉन्च व्हीकल के क्रायोजेनिक अपर स्टेज को सक्षम बनाएगा।
अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि यह परीक्षण 24 फरवरी को तमिलनाडु के महेंद्रगिरी में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में किया गया। इसरो ने कहा कि यह हॉट टेस्ट ऊंचाई परीक्षण सुविधा में 25 सेकंड की निर्धारित अवधि में किया गया।
यह उड़ान स्वीकृत हॉट टेस्ट चंद्रयान-3 लैंडर द्वारा महत्वपूर्ण ईएमआई-ईएमसी (विद्युत चुम्बकीय हस्तक्षेप/विद्युत चुम्बकीय संगतता) परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के एक दिन बाद हुआ है।
चंद्रयान-3 अन्तर्ग्रहीय मिशन के तीन प्रमुख मॉड्यूल हैं – प्रपल्शन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और रोवर।
चंद्रयान-3 भारत का तीसरा चंद्र मिशन है। यह चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित उतरने और घूमने की क्षमता प्रदर्शित करने के लिए चंद्रयान-2 का अनुवर्ती मिशन है। चन्द्रयान-3 को इस वर्ष के अंत में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से व्हीकल मार्क 3 द्वारा छोड़ा जाना है।
महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment