भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान से ली गईं दो तस्वीरें कल रात जारी की हैं। इन दोनों तस्वीरों में से पहली छवि पृथ्वी की है, जिसे लैंडर इमेजर कैमरे से लिया गया है। यह तस्वीर 14 जुलाई को ली गई थी, जब चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया था।
दूसरी तस्वीर 6 अगस्त को लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरा द्वारा चंद्रमा की ली गई छवि है। चंद्रयान -3 पर लगाया गया लैंडर इमेजर कैमरा अहमदाबाद के स्पेस एप्लिकेशन सेंटर द्वारा विकसित किया गया था और लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरा बेंगलुरु के इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम्स प्रयोगशाला द्वारा विकसित किया गया है।
इससे पहले इसरो ने चंद्रमा का एक वीडियो जारी किया था, जिसे चंद्रयान-3 ने पहली अगस्त को कैमरे में कैद किया था। इसरो ने 9 अगस्त को चंद्रयान-3 को चंद्रमा की अगली कक्षा में ले जाने का सफल प्रयास किया था। चंद्रयान-3 चंद्रमा से अब सिर्फ 1 हजार 4 सौ 37 किलोमीटर दूर है।
इस यान को चंद्रमा की सतह पर पहुंचने के लिए 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया था।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment