भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की वाणिज्यिक शाखा इन-स्पेस ने बताया है कि पी एस एल वी कक्षीय अनुप्रयोग मॉड्यूल पोयम-2 सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रयोग कर रहा है। इन-स्पेस के तकनीकी निदेशक राजीव ज्योति ने कहा कि पोयम-2 और अन्य सात उपग्रह अंतरिक्ष में ठीक काम कर रहे हैं। इनमें गैर-सरकारी कम्पनियों के उपग्रह शामिल हैं। इनसे प्राप्त आंकडे भविष्य में नए अवसर के द्वार खोलेंगे।
उन्होंने कहा कि इन-स्पेस ने हैदराबाद स्थित ध्रुव स्पेस, बैंगलुरू के बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस और बैंगलुरू की ही इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स तथा तिरूवनंतपुरम के भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीकी संस्थान को तकनीकी और संचालन सहयोग प्रदान कर रहा है। पी एस एल वी – सी55 रॉकेट से इन उपग्रहों को श्रीहरिकोटा से 22 अप्रैल को अंतरिक्ष में भेजा गया था।
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More
अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment