Categories: News-Headlines

IREDA ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 16,320 करोड़ रुपये का ऋण-वितरण किया

IREDA ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 16,320 करोड़ रुपये का ऋण-वितरण करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले का उच्चतम वार्षिक ऋण वितरण, वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 16,071 करोड़ रुपये रहा था। IREDA ने 23,921 करोड़ रुपये (वित्त वर्ष 2021-22 में ऋण स्वीकृति) के वार्षिक ऋण-मंजूरी के साथ; ऋण-मंजूरी के उच्चतम स्तर को भी पार कर लिया था। इरेडा ने अब तक 32,578 करोड़ रुपये (27 मार्च 2023 तक) के ऋण मंजूर किये हैं।

कंपनी, एक स्थायी और स्वच्छ ऊर्जा भविष्य की दिशा में भारत के ऊर्जा-स्रोतों में बदलाव के प्रति सक्रिय रूप से योगदान दे रही है और इसके लिए देश भर में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को प्रतिस्पर्धी दरों पर वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।

इस उपलब्धि के बारे में, IREDA के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने कहा, “भारत में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देने और वित्तपोषण के अपने मिशन के प्रति कंपनी द्वारा रिकार्ड स्तर पर ऋण-वितरण और ऋण-स्वीकृति; कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमें विश्वास है कि, यह देश में आरई क्षेत्र में एक अग्रणी वित्तीय संस्थान के रूप में हमारी स्थिति को और मजबूत करेगी।”

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.