Categories: News-Headlines

IPL क्रिकेट में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स ने डेल्ही कैपिटल्स को छह विकेट से हरा दिया। इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटन्स की यह लगातार दूसरी जीत है। 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मौजूदा चैंपियन ने 18 ओवर और 1 गेंद में जीत हासिल की।

गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 48 गेंद में नाबाद 62 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और दो छक्के जड़े। इस स्पर्धा में लगातार दो जीत के साथ हार्दिक पांड्या की टीम तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई हैं।

गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। डेल्ही कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। डेविड वार्नर ने 37 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल ने 36 रन बनाए।

आज गुवाहाटी के बरसापाडा क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.