Education

झारखंड की दिव्यांग किसान दम्पत्ति बनी सभी के लिए प्रेरणा

Inspiration for all the people of Jharkhand’s Divyang farmer couple

झारखंड के खूँटी ज़िले के माहिल गाँव में रहनेवाले एक दिव्यांग किसान दम्पत्ति ने अपने जोश और जज़्बे से खेती किसानी के काम में अच्छे-अच्छों को पीछे छोड़ दिया है। माहिल गांव के खेतों में धान की रोपाई इस दिव्यांग दंपति के बगैर पूरी नही होती। बेरोज़गारी से हताश होने वाले लोगों के लिए यह दंपती आज नज़ीर बन गया है।

बचपन से पोलियो के शिकार अजय उरांव और उनकी पत्नी रेखा देवी ने कभी अपनी दिव्यांगता को सफलता की राह में आड़े आने नहीं दिया। कड़ी मेहनत से खेतों में फसल उगाना दोनों का जुनून है। झारखंड के खूंटी ज़िले के माहिल गांव के खेतों में धान की रोपाई इस दिव्यांग दंपति के बगैर पूरी नहीं होती। देखने वालों को यूं लगता है कि शारीरिक रूप से अक्षम है ये दंपत्ती। लेकिन बैसाखी के सहारे खड़े होकर खेतों में ये ऐसे कुदाल चलाते हैं मानों कुदाल चलाना तो उनके लिए बाएं हाथ का काम हो।

अजय एक दिन में कई खेतों को कुदाल से ही खोदकर तैयार कर लेते हैं । दिव्यांग अजय उरांव मात्र एक पैर से साइकिल की सवारी भी कर लेते हैं।अजय उरांव की पत्नी रेखा देवी भी किसी से कम नही है। खेत मे चाहे धान के बिचड़े उखाड़ना हो या धान की रोपाई करनी हो वे सभी काम में एक्सपर्ट हैं।

यह दम्पत्ती अपने बच्चों की परवरिश भी दिलजान से कर रहा है और उन्हें बेहतर से बेहतर शिक्षा दिला रहा है। खूंटी के येदिव्यांग किसान दंपति अपनी मेहनत की बदौलत अब आर्थिक समृद्धि की ओर है जिसको देखकर माहिल गांव के लोग इनके जोश और जज़्बे को सलाम करतें हैं।

अजय उरांव कहतें  है कि आदमी शरीर से नहीं मन से दिव्यांग होता है। यकीनन यह वाक्य सभी के लिए एक सबक है। बेरोज़गारी और नाकामी के लिए बहाने बहुत हैं लेकिन तरक्की का एक ही मन्त्र है परिश्रम और सिर्फ परिश्रम। चाहे वो दिव्यांग हो या कोई और।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

4 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.