World

INS तबर ने इतालवी नौसेना के साथ इटली के नेपल्स के करीब युद्धाभ्यास किया

भूमध्य सागर के लिए चल रही तैनाती के अंतर्गत आईएनएस तबर ने दिनांक 03 जुलाई 2021 को नेपल्स, इटली के बंदरगाह में प्रवेश किया। इस जहाज का इटली की नौसेना ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बंदरगाह में अपने प्रवास के दौरान कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन महेश मंगीपुडी नेप्रीफेक्ट ऑफ नेपल्स अथॉरिटी, क्षेत्रीय इतालवी नौसेना मुख्यालय और कोस्टगार्ड मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

बंदरगाह से लौटने पर इस पोत ने दिनांक 04 और 05 जुलाई 2021 को इटली की नौसेना के एक अग्रिम फ्रिगेट, आईटीएस एंटोनियो मार्सेग्लिया (एफ 597) के साथ एक समुद्री साझेदारी युद्धाभ्यास भी किया। इस अभ्यास में रात और दिन में एयर डिफेंस प्रक्रियाओं, समुद्र में पुनःपूर्ति, संचार अभ्यास और क्रॉस डेक हेलो अभियानों समेत नौसैनिक अभियानों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल थी। यह अभ्यास पारस्परिक रूप से अंतरसंचालनीयता बढ़ाने और समुद्री खतरों के खिलाफ संयुक्त अभियानों को मजबूत करने की दिशा में लाभप्रद था।

नौसेना के रिवाज के अनुसार दोनों जहाजों द्वारा ‘स्टीम पास्ट’ के साथ इस अभ्यास का समापन हुआ।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

9 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

13 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

13 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.