Categories: News-Headlines

INS सह्याद्री और INS कोलकाता पापुआ न्यू गिनी के पोर्ट मोरेस्बी पहुंचे

पापुआ न्यू गिनी के साथ समुद्री साझेदारी और सहयोग को प्रगाढ़ बनाने के लिए पूर्वी आईओआर में तैनात भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सह्याद्रि और आईएनएस कोलकाता 02 अगस्त 23 को पोर्ट मोरेस्बी पहुंचे।

इस पोर्ट कॉल के दौरान, दोनों जहाजों के चालक दल पीएनजी रक्षा बलों के कर्मियों के साथ पेशेवर बातचीत, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, योग सत्र और जहाजों के दौरे सहित व्‍यापक गतिविधियों में शामिल होंगे। इस पोर्ट कॉल का उद्देश्य समुद्री क्षेत्र में भारत और पापुआ न्यू गिनी के संबंधों को प्रगाढ़ बनाना है।

आईएनएस सह्याद्रि स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोजेक्ट-17 क्लास मल्टीरोल स्टील्थ फ्रिगेट्स का तीसरा जहाज है और इसकी कमान कैप्टन राजन कपूर संभाल रहे हैं। आईएनएस कोलकाता स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोजेक्ट-15ए क्‍लास डेस्‍ट्रॉयर का पहला जहाज है और इसकी कमान कैप्टन शरद सिंसुनवाल संभाल रहे हैं। दोनों जहाजों का निर्माण मझगांव डॉक लिमिटेड, मुंबई में किया गया है और ये त्रिआयामों खतरों का सामना करने में सक्षम आधुनिक हथियारों और सेंसरों से लैस हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

2 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

3 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.