Categories: News-Headlines

INS कोच्चि ने सफागा, मिस्र का दौरा किया

लाल सागर में मिशन पर तैनात आईएनएस कोच्चि ने दिनांक 28 से 30 जून 2022 तक मिस्र के पोर्ट सफागा का दौरा किया। युद्धपोत की यात्रा के दौरान रीयर एडमिरल समीर सक्सेना, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग वेस्टर्न फ्लीट (एफओसीडब्ल्यूएफ) ने आईएनएस कोच्चि के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन हिमाद्री बोस के साथ मिस्र की नौसेना के सफागा नेवल बेस के बेस कमांडर रीयर एडमिरल मोहम्मद नबील इब्राहिम अहमद से मुलाकात की। मिस्र में भारत के राजदूत महामहिम अजीत गुप्ते ने आईएनएस कोच्चि में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग वेस्टर्न फ्लीट (एफओसीडब्ल्यूएफ) के रीयर एडमिरल समीर सक्सेना से भी मुलाकात की।

भारतीय नौसेना और मिस्र के नौसेना कर्मियों के बीच लाल सागर नौसेना बेस में एक दोस्ताना फुटबॉल मैच भी शामिल था जहां रीयर एडमिरल मोहम्मद नबील इब्राहिम अहमद मुख्य अतिथि थे। दोनों नौसेनाओं के कर्मियों ने पोत का दौरा भी किया।

30 जून 22 को सफागा से अपने प्रस्थान पर आईएनएस कोच्चि ने मिस्र के नौसेना के जहाजों ईएनएस अल जुबैर और ईएनएस अबू उबादाह (लर्सेन क्लास ऑफशोर पेट्रोल बोट्स) के साथ एक समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया। इस अभ्यास में विजिट बोर्ड सर्च एंड सीजर (वीबीएसएस) अभ्यास, संचार संबंधी अभ्यास, ध्वजारोहण अभ्यास और सेरीमोनियल स्टीमपास्ट समेत सैन्य अभियान से जुड़े युद्धाभ्यास शामिल थे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.