Categories: News-Headlines

INS ऐरावत इंडोनेशिया के लिए कोविड राहत आपूर्ति के साथ जकार्ता पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज ऐरावत 24 जुलाई को आवश्यक कोविड-19 राहत सामग्री लेकर इंडोनेशिया के जकार्ता बंदरगाह पर पहुंचा। इंडोनेशिया में चल रही महामारी के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने के लिए जहाज 100 मीट्रिक टन तरल ऑक्सीजन और 300 कॉन्सेंट्रेटर युक्त पांच क्रायोजेनिक कंटेनर यहां लाया है।

आईएनएस ऐरावत एक लैंडिंग शिप टैंक (लार्ज) प्रकार का जहाज है जिसकी मुख्य भूमिका उभयचर अभियानों के लिए है और यह अनेक टैंकों, उभयचर वाहनों और अन्य सैन्य कार्गो को ले जाने में सक्षम है। जहाज को मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) राहत कार्यों के लिए भी तैनात किया गया है और यह जहाज़ हिंद महासागर क्षेत्र में विभिन्न राहत प्रयासों का हिस्सा रहा है।

भारत और इंडोनेशिया के बीच घनिष्ठ सांस्कृतिक और वाणिज्यिक संबंध हैं। दोनों देश सुरक्षित हिंद-प्रशांत की दिशा में समुद्री क्षेत्र में एक साथ काम कर रहे हैं। दोनों देशों की नौसेना नियमित रूप से द्विपक्षीय अभ्यास और समन्वित गश्त के रूप में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास करती है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

15 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.