News-Headlines

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 29 करोड़ के स्तर से ज्यादा हुआ

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 50,848 नए मामले दर्ज किए गए संक्रमितों की संख्या में गिरावट जारी, भारत के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 6,43,194 रह गई; जो 82 दिन में सबसे कम है

एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, भारत का कुल टीकाकरण कवरेज कल 29 करोड़ से ऊपर पहुंच गया। आज सुबह 7 बजे की अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक, 39,49,630 सत्रों के माध्यम से टीके की कुल 29,46,39,511 खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में टीके की 54,24,374 खुराक दी गईं।

इनमें शामिल हैं :

एचसीडब्ल्यू पहली डोज 1,01,45,382
दूसरी डोज 71,14,021
एफएलडब्ल्यू पहली डोज 1,72,70,889
दूसरी डोज 91,37,511
18-44 वर्ष तक का आयु समूह पहली डोज 6,59,41,855
दूसरी डोज 14,28,117
45-59 वर्ष तक का आयु समूह पहली डोज 8,28,91,130
दूसरी डोज 1,31,57,562
60 वर्ष से ज्यादा पहली डोज 6,56,45,248
दूसरी डोज 2,19,07,796
कुल 29,46,39,511

21 जून, 2021 से कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण के नए दौर की शुरुआत हो गई।केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति बढ़ाने और इसकी संभावनाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 50,848 नए मामले दर्ज किए गए।

अब लगातार 16वें दिन रोजाना 1 लाख से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह केन्द्र और राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और मिलकर किए गए प्रयासों का परिणाम है।

भारत में लगातार सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट भी देखने को मिल रही है। देश में आज सक्रिय मामलों की संख्या 6,43,194 है। यह 82 दिनों में सबसे कम है।

पिछले 24 घंटों में कुल 19,327 की कमी आई और अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों की तुलना में सक्रिय मामले सिर्फ 2.14 प्रतिशत के स्तर पर हैं।

ज्यादा लोगों के कोविड-19 संक्रमण से ठीक होने के साथ, भारत में रोजाना ठीक होने वालों की संख्या लगातार 41वें दिन दैनिक नए मामलों से ज्यादा बनी हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान 68,817 लोग ठीक हुए। पिछले 24 घंटों के दौरान, दैनिक नए मामलों की तुलना में लगभग 18,000 (17,969) ज्यादा लोग ठीक हो गए।

महामारी की शुरुआत से अभी तक संक्रमित लोगों में से 2,89,94,855 लोग पहले ही कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 68,817 और मरीज ठीक हो गए। इस प्रकार कुल रिकवरी रेट 96.56 प्रतिशत है, जिससे लगातार सुधार का रुझान प्रदर्शित हो रहा है।

 

 

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.