टोक्यो ओलंपिक के सातवें दिन आज भारतीय खिलाडि़यों ने अच्छी शुरुआत करते हुए हॉकी, बैडमिंटन, तीरंदाज़ी और मुक्केबाजी में जीत दर्ज की और अगले दौर में जगह बनाई।
टोक्यो ओलंपिक पुरुष हॉकी में भारत ने आज शानदार प्रदर्शन करते हुए मौजूदा चैम्पियन अर्जनटीना को तीन-एक से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारत पूल-ए में नौ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। अगले मुकाबले में भारत का सामना मेज़बान जापान से होगा। उधर, बैडमिंटन में रियो ओलंपिक 2016 की रजत पदक विजेता पी. वी. सिंधु महिला सिंगल्स के क्वार्टर-फाइनल में पहुंच गई हैं। आज खेले गये मुकाबले में दुनिया की छठी नम्बर की खिलाड़ी सिंधु ने 13वीं वरीयता प्राप्त डेनमार्क की मिया ब्लिचफील्ड को लगातार सेट में 21-15, 21- 13 से पराजित किया।
तीरंदाजी में, पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में अतनु दास क्वार्टर-फाइनल में पहुंच गये हैं। प्री-क्वार्टर-फाइनल में अतनु ने कोरिया के जिन्हयेक ओह (OH Jinhyek) को 6-5 से पराजित किया। मुक्केबाजी में, पुरूषों के सुपर हेवी वेट मुकाबले में सतीश कुमार भी क्वार्टर-फाइनल में पहुंच गये हैं। आज खेले गये प्री-क्वार्टर-फाइनल में उन्होंने जमैका के रिकार्डो ब्राउन को 4-1 से हराकर क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई। निशानेबाजी की बात करें तो महिला निशानेबाजी में 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन राउंड में मनु भाकर अगले दौर में पहुंच गई हैं जबकि राही सरनोबत अगले दौर के लिये क्वालीफाई नहीं कर पाई हैं।
मुक्केबाजी में महिलाओं की 48 प्री-क्वार्टर फाइनल में मेरीकॉम का मुकाबला कोलंबिया की विक्टोरिया वेलेंसिया से होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment