Categories: News-Headlines

भारतीय नौसेना का जहाज (आईएनएस) सर्वेक्षक सर्वे सबंधी सहायता का कार्य पूरा कर कोलंबो से रवाना

भारतीय नौसेना के हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण जहाज सर्वेक्षक ने 02 जुलाई को खराब एमवी एक्स-प्रेस पर्ल जहाज़ के स्थान के आसपास सर्वेक्षण का कामकाज सफलतापूर्वक पूरा किया और श्रीलंकाई अधिकारियों को सर्वेक्षण के आंकड़े सौंपे। साइड स्कैन सोनार सहित अत्याधुनिक सर्वेक्षण उपकरणों से लैस इस जहाज को श्रीलंका सरकार के अनुरोध पर दिनांक 25 जून को तैनात किया गया था।

मलबे के आसपास के तीन खोजबीन क्षेत्रों में सर्वेक्षण अभियान श्रीलंकाई नौसेना और श्रीलंका की राष्ट्रीय जलीय संसाधन अनुसंधान और विकास एजेंसी (नारा) के समन्वय से चलाया गया। जहाज ने साइड स्कैन सोनार सर्वेक्षण के कुल 807 मील की दूरी तय की और पानी के अंदर एमवी एक्स-प्रेस पर्ल के 54 मुख्य मलबे और एक अतिरिक्त अज्ञात मलबे की भी पहचान की। मलबे वाले क्षेत्र का सर्वेक्षण करने से नाविकों और मछुआरों दोनों को परामर्श जारी करने में और बाद में श्रीलंकाई प्राधिकारियों द्वारा मलबा हटाने में आसानी होगी, जिससे कोलंबो बंदरगाह से संचालित समुद्री यातायात के लिए नौवहन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

आईएनएस सर्वेक्षक कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान के अंतर्गत आने वाला जहाज़ है और इसमें डीप सी मल्टीबीम इको साउंडर सिस्टम, साइड स्कैन सोनार, साउंड वेलोसिटी प्रोफाइलर्स और एक पूरी तरह से स्वचालित डिजिटल सर्वेक्षण और प्रसंस्करण प्रणाली जैसे अत्याधुनिक सर्वेक्षण उपकरण लगे हुए हैं। इसके अलावा जहाज में चेतक हेलीकॉप्टर होता है जिसे हवाई टोह के लिए सर्वेक्षण के दौरान बड़े पैमाने पर तैनात किया गया था। पूर्व में आईएनएस सर्वेक्षक ने श्रीलंका, मॉरीशस, सेशेल्स, तंज़ानिया और केन्या में विदेशी सहयोग सर्वेक्षण भी किए हैं।

भारत और श्रीलंका के बीच एक मजबूत संबंध एवं साझेदारी है और दोनों देशों के बीच सहयोग और समझ को मजबूत करने और साझा मूल्यों को सुदृढ बनाने में शुरू किया गया यह सर्वेक्षण अभियान एक और मील का पत्थर रहा है।

Dheeru Bhargav

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

1 hour ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

2 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

2 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

2 hours ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

3 hours ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.