Sports

महिला टी-20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

India beat Pakistan in Women’s T20 World Cup

महिला टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की. पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 133 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम इंडिया के लिए अच्छी बैटिंग करते हुए मिताली राज ने अर्धशतक लगाया. जब कि पूनम यादव और हेमलता ने दो-दो विकेट हासिल किए.

भारत की ओर से मिताली राज और स्मृति मंधाना ओपनिंग करने आईं. इस दौरान स्मृति 26 रन बनाकर आउट हो गईं. जबकि मिताली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़ा. मिताली ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से 56 रन बनाए. हालांकि इसके बाद वो आउट हो गईं. जेमिमा रोड्रिगेज कुछ खास नहीं कर पाईं. वो 16 रन बनाकर आउट हुईं. हरमनप्रीत कौर 14 रन और वेदा 8 रन बनाकर नाबाद रहीं.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पाकिस्तान के लिए बिस्माह मारूफ और निदा डार ने अर्धशतक जड़े. इसकी मदद से पाकिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 133 रन बनाए. मध्यक्रम में निदा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाए. जब कि बिस्माह ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बनाए.वहीं कप्तान जावरिया खान 17 रन बनाकर आउट हुईं.

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More

7 hours ago

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

1 day ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

2 days ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

3 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

4 days ago

This website uses cookies.