Cricket

विशाखापत्तनम वनडे: टाई रहा भारत-वेस्टइंडीज मुक़ाबला

Visakhapatnam ODI: India-West Indies match tie

विशाखापत्तनम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया पांच वनडे मैचों की सीरीज़ का दूसरा मु़काबला टाई हो गया. वेस्टइंडीज़ को जीत के लिए 322 रन की ज़रूरत थी लेकिन टीम 50 ओवर में 7 विकेट पर 321 रन ही बना सकी.

आखिरी गेंद तक चले इस मुक़ाबले में वेस्टइंडीज़ को 1 गेंद पर 5 रन चाहिए थे और टीम के स्टार बल्लेबाज़ शाए होप ने चौका लगा मैच को टाई कर दिया. वेस्टइंडीज़ की ओर से हेटमेयर ने 64 गेंदों पर 94 रन की पारी खेली. वहीं शाय होप ने 123 रन बनाए और वो अंत तक क्रीज़ पर जमे रहे.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 321 रन बनाए. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 4 रन बनाकर कीमार रोछ की गेंद पर हेटमेयर द्वारा कैच आउट हो गए. शिखर धवन 29 रन बनाकर एश्ले नर्स की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए.

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अंबाती रायडू ने 80 गेंद में 73 रनों की शानदार पारी खेली. भारतीय पारी की सबसे ख़ास बात रही कप्तान विराट कोहली की 157 रनों की  पारी. कोहली ने 205 वनडे मैचों में 10 हज़ार रन पूरे किए. इस तरह वे सबसे कम मैच खेलकर यह आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बने.

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

24 minutes ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

23 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

24 hours ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.