कृषि/खेती

अखिल भारतीय मौसम पूर्वानुमान

वर्षा के पूर्वानुमान के आधार पर बाढ़ की स्थिति की संक्षिप्‍त जानकारी – अगले 5 दिनों के दौरान देश के मध्य भागों में तेज बारिश होने की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केन्द्र/ क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र, नई दिल्ली के अनुसार :

  • उत्तरी तटीय ओडिशा और इसके पड़ोस में एक बेहद कम दबाव क्षेत्र बन रहा है। इसके अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम की ओर बढ़ने और डिप्रेशन में परिवतर्तित होने की संभावना है। ट्रोपोस्फेरिक स्तरों पर लगभग 18 डिग्री उत्‍तरी अक्षांश के साथ एक पूर्व-पश्चिम शीयर जोन पूरे मध्य भारत में अपटतीय गर्त बना रहा है।
  • उपरोक्त मौसम संबंधी परिस्थितियों के प्रभाव में, 19 अगस्त को ओडिशा, 19 और 20 अगस्त को छत्तीसगढ़, 20 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश; 21 और 22 अगस्त को पश्चिम मध्य प्रदेश; 22 अगस्त को पूर्वी राजस्थान और 22 अगस्त तथा 23 अगस्त को गुजरात राज्य में व्यापक रूप से बहुत भारी बारिश  (≥ 20 सेमी ) होने की संभावना है।
  • मानसून गर्त सक्रिय है और अपनी सामान्य स्थिति के करीब है। अगले 4-5 दिनों के दौरान इसके अपने सामान्य स्थिति के दक्षिण में और सक्रिय होने की बहुत संभावना है।
  • उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अरब सागर से आने वाली तेज नम दक्षिण पश्चिमी हवाओं के अगले 2 दिनों के दौरान जारी रहने की संभावना है।
  • उपरोक्त मौसम संबंधी परिस्थितियों के प्रभाव में, 19 अगस्त को जम्मू संभाग; 19 और 20 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तथा 19 अगस्त, 2020 को पश्चिम उत्तर प्रदेश में व्यापक रूप से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

ओडिशामध्य प्रदेश और गुजरात राज्य में बारिश की वजह से निम्न हालात पैदा हो सकते हैं:

  • स्थानीय सड़कों पर बाढ़ जैसा पानी, निचले इलाकों में जलभराव और मुख्य रूप से शहरी इलाकों के अंडरपासों को बंद करना।
  • भारी बारिश के कारण दृश्यता में भी कुछ समय के लिए कमी आने के आसार।
  • बड़े शहरों में सड़कों पर जलभराव के कारण यातायात में व्यवधान, जिससे यात्रा के समय में बढ़ोत्तरी होने होगी।
  • कच्ची सड़कों को मामूली नुकसान।
  • कमजोर इमारतों को नुकसान की संभावनाएं।
  • स्थानीय स्तर पर भूस्खलन
  • भारी बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में बागवानी और खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है।

=========================================================================

वर्षा के पूर्वानुमान के आधार पर, विभिन्न राज्यों के लिए सीडब्‍ल्‍यूसी द्वारा निम्नलिखित सलाह जारी की जाती हैं –

ओडिशाआंध्र प्रदेश और तेलंगाना

अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी वर्ष होने की संभावना है। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना में वर्तमान में अत्यधिक भारी वर्षा के कारण, गोदावरी नदी में भी पानी का अच्‍छा बहाव है। आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी पर पोलावरम परियोजना को लगभग 40000 क्यूसेक और गोदावरी नदी पर लक्ष्मी बैराज को आज रात तक लगभग 20000 क्यूसेक पानी मिलने की संभावना है और बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर बढ़ने की संभावना है।

स्थिति पर सावधानीपूर्वक नजर रखी जा रही है। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिलों में इंद्रावती नदी में पानी बढ़ने की संभावना है। ओडिशा के कोरापुट, मलकानगिरी जिलों और छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले और आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में सबरी नदी में पानी तेजी से बढ़ने की संभावना है। बालिमेला, ऊपरी कोलाब, मचकुंड और ऊपरी इंद्रावती परियोजनाओं में भी पानी बढ़ने की संभावना है, जिससे इन जलाशयों में भंडारण बढ़ाने में मदद मिलेगी। इन जलाशयों में भंडारण केवल 25% से 52% है।

कृष्णा नदी को तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल जिले में पी डी जुरला और आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में श्रीसेलम बांध में भी जलस्‍तर बढ़ने की संभावना है। चूंकि बांध लगभग 65% भर चुका है, इसलिए यह उम्मीद की जाती है कि अगले 4 से 5 दिनों तक जलस्‍तर बढ़ने से इसका भंडारण काफी हद तक बढ़ सकता है। वारंगल, खम्मम, नलगोंडा और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिलों में कृष्णा नदी के बहाव वाले क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण, प्रकासम बैराज में कृष्णा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और इसी संबंध में पूर्वानुमान जारी किए गए हैं।

गुजरातमहाराष्ट्र और गोवा

लोअर माही, लोअर नर्मदा, लोअर तापी और दमनगंगा के बेसिनों में जल स्तर में वृद्धि की संभावना है। अगले 4-5 दिनों तक बारिश होने की भविष्‍यवाणी के कारण नर्मदा, तापी, दमनगंगा का जलस्‍तर तेजी से बढ़ने की संभावना है। वलसाड जिले के मधुबन बांध में पूर्वानुमानित वर्षा के कारण भारी बाढ़ आने की संभावना है। वर्तमान में, बांध में 67.09% का भंडारण है। स्थिति पर सावधानीपूर्वक नजर रखी जा रही है और यदि पानी छोड़ा जाना है, तो यह उचित देखभाल के साथ और केंद्र शासित प्रदेशों सहित दमन के सभी जिलों को सूचित करने के बाद किया जाएगा।

इस क्षेत्र के अन्य बाँध जैसे कि माही नदी पर कदाना बाँध, पानम नदी पर पानम बाँध, नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बाँध, तपियार नदी पर उकाई बाँध के कारण भी जलस्‍तर बढ़ने की आशंका है। महाराष्ट्र के जलगाँव जिले में हतनूर बांध में आज रात तक लगभग 1505 क्यूसेक और उकाई बांध का जलस्‍तर कल सुबह तक 3703 क्यूसेक तक पहुंचने की संभावना है। इनके जलग्रहण क्षेत्र (कैचमेंट) में अत्यधिक भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण, जल प्रवाह में अचानक वृद्धि की संभावना है, जिसे सभी डाउनस्ट्रीम जिलों को अग्रिम सूचना देने और मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के बाद ठीक से नियंत्रित किया जा सकता है।

चूंकि उच्च तीव्रता की बारिश कम से कम 1-2 दिनों तक जारी रहने की संभावना है, तापी और तादरी के बीच पश्चिम की ओर बहती नदियों में महाराष्ट्र और गोवा में पश्चिम पर नदियों के जलस्तर में वृद्धि की संभावना है। सड़क और रेल पुलों में आवश्यक सावधानी बरती जानी चाहिए जो इन क्षेत्रों से होकर गुजरते हैं क्योंकि वे जलमग्न हो जाते हैं। किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए सड़क और रेल यातायात को नियंत्रित करने के लिए देखभाल की जानी चाहिए।

राजस्थान और मध्यप्रदेश

अगले 3-4 दिनों तक पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा के पूर्वानुमान के कारण, चंबल, माही, साबरमती, कालीसिंध, बनास (पूर्व और पश्चिम दोनों बहाव) जैसी नदियों में जल स्तर में वृद्धि की संभावना है। इन नदियों में अधिकांश बांधों में 35 से 70% के बीच भंडारण होता है, स्थिति की बारीकी से निगरानी रखी जानी चाहिए। यदि कहीं से पानी छोड़ा जाना है, तो इसे संबंधित निचले जिलों और निचले राज्यों को अग्रिम सूचना देने के बाद छोड़ा जाना चाहिए। पंचाना बांध, और परवान पिकअप वियर में पानी का बहाव बढ़ने लगा है और उसने सीमा पार कर ली है। राजस्थान में इन जलाशयों में जलस्‍तर बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेशपंजाबहरियाणाउत्तराखंडउत्तरप्रदेश

इन राज्यों में अगले 2 से 3 दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा के पूर्वानुमान के कारण सतलुज, रावी, ब्यास, घग्गर, यमुना, भागीरथी, अलकनंदा, गंगा, रामगंगा, शारदा, सरयू और घाघरा जैसी नदियों में जल स्तर में वृद्धि की संभावना है। बादल फटने के साथ इन राज्यों के कुछ पहाड़ी जिलों में बाढ़ की संभावना है। इन राज्यों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण नदी के बहाव में संभावित रुकावटों को रोकने के लिए आवश्यक सावधानी बरती जानी चाहिए।

कर्नाटक और तमिलनाडु

पिछले दिनों से लगातार हो रही वर्षा के कारण कावेरी बेसिन के अधिकांश बांध 90-97 प्रतिशत भंडारण के करीब पहुंच गए हैं। संवाहक गतिविधि के सहयोग से कोई भी स्थानीय वर्षा इन बेसिनों में प्रवाह को जोड़ने में मदद कर सकती है। जलाशयों के उचित संचालन के लिए चौबीस घंटे उन पर नजर रखी जानी चाहिए और सभी निचले जिलों और निचले राज्यों को स्थिति की अग्रिम जानकारी दी जानी चाहिए। नदी से काबिनी और कृष्णा राज सागर से पानी छोड़ने के कारण मेट्टूर बांध में जलस्‍तर बढ़ गया है जिसके 3-4 दिनों में धीमे होने की संभावना है।

कृष्णा बेसिन के अधिकांश बांधों में 86% से 97% के बीच भंडारण है। घाटप्रभा नदी पर हिडकल बांध अपनी पूरी क्षमता यानी 97% भरा हुआ है और इसलिए अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण कहीं भी जलस्‍तर बढ़ने पर सावधानीपूर्वक निगरानी रखनी होगी। मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण, हिडकल और मालप्रभा में भी जलस्‍तर बढ़ रहा है।

कृष्णा नदी के ऊपर के क्षेत्रों से नदी के प्रवाह के कारण, अल्माटी बांध और नारायणपुर बांध में जलस्‍तर बढ़ रहा है और चूंकि ये बांध लगभग 90% से 92% क्षमता से भरे हुए हैं, इसलिए दोनों बांध अतिरिक्त पानी छोड़ रहे हैं। अगले 4-5 दिनों तक मध्य महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। इसके कारण अल्माटी बांध के ऊपरी हिस्से में ऊपरी कृष्णा बेसिन में जल स्तर में वृद्धि की संभावना है।

यह सलाह दी जाती है कि अगले 2-3 दिनों के दौरान बढ़ेहुए जलस्‍तर पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इनमें से किसी भी जलाशय से पानी छोड़ा जा सकता है।

बिहारझारखंड और गांगेय पश्चिम बंगाल

बिहार की कई नदियाँ उफान पर हैं और गंभीर से ऊपर सामान्य बाढ़ की स्थिति में बह रही हैं। यह स्थिति अगले 3-4 दिनों तक जारी रहेगी।

PIB

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

13 minutes ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

1 day ago

This website uses cookies.