World

यूएन महासचिव एंतोनियो गुतारेस की 1-4 अक्टूबर तक भारत यात्रा

India visit to UN General Secretary Antonio Gatorase by October 1-4

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस 1 से 4 अक्टूबर तक भारत यात्रा पर आ रहे हैं. वो 2 अक्टूबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इस समारोह का आयोजन महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह और स्वच्छ भारत मिशन की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर किया जा रहा है.

अपनी इस यात्रा में गुतारेस अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की महासभा की पहली बैठक में हिस्सा लेंगे और रीइंवेस्ट कॉन्फ्रेंस तथा इंडियन ओसियन रिम एसोसिएशन ऑफ स्टेट्स यानि आईओआरए के सदस्य देशों के ऊर्जा मंत्रियों की दूसरी बैठक में भी हिस्सा लेंगे.

गुतारेस विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं और उनके साथ छह सदस्यीय एक शिष्टमंडल भी आ रहा है. अपनी यात्रा के दौरान गुतारेस राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से मुलाकात करेंगे. वो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता भी करेंगे. दोनों पक्ष संयुक्त राष्ट्र के साथ भारत के बढ़ते सहयोग को और मजबूत बनाने के रास्ते तलाश करने के साथ ही बहुस्तरीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं.

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.