Categories: CricketNews-Headlines

भारत टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार

India retains top spot in Test rankings

भारत आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बरकार है लेकिन इंग्लैंड पांच मैचों की श्रृंखला में 4-1 की जीत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है। विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम ने श्रृंखला की शुरुआत 125 अंक के साथ की थी लेकिन श्रृंखला गंवाने के बाद उसके 115 अंक रह गए हैं।

भारत को मंगलवार को समाप्त हुए पांचवें और अंतिम टेस्ट में 118 रन से हार का सामना करना पड़ा था जिससे उसने इंग्लैंड को श्रृंखला 1-4 से गंवा दी। इंग्लैंड ने श्रृंखला की शुरुआत पांचवें स्थान और 97 अंक के साथ की थी लेकिन दुनिया की नंबर एक टीम भारत के खिलाफ बड़ी जीत से उसको आठ अंक का फायदा हुआ है और टीम न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ते हुए 105 अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

जो रूट की इंग्लैंड की टीम अब दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया से सिर्फ एक अंक पीछे है। इन दोनों टीमों के 106 अंक हैं लेकिन आस्ट्रेलिया की टीम दशमलव अंक में बेहतर स्थिति में होने के कारण दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड के 102 अंक हैं जिससे इन चार टीमों के बीच अब सिर्फ पांच अंक का अंतर है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Winter Storm Alert: इस सप्ताह 3 फीट तक बर्फ गिरने और तेज हवाओं की संभावना

अमेरिका के कई राज्यों में विंटर स्टॉर्म का अलर्ट अमेरिका के कई राज्यों में इस… Read More

4 hours ago

CBSE Class 10 Second Board Result 2026: रिजल्ट की संभावित तारीख, लेटेस्ट अपडेट और आगे की तैयारी

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म CBSE कक्षा… Read More

5 hours ago

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से बाहर निकले

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More

1 day ago

This website uses cookies.