Categories: News-Headlines

भारत ने आतंकी गतिविधियों के लिए ड्रोन का इस्‍तेमाल किये जाने का मुद्दा संयुक्‍त राष्‍ट्र में उठाया

भारत ने आतंकी गतिविधियों के लिए ड्रोन का इस्‍तेमाल किये जाने का मुद्दा संयुक्‍त राष्‍ट्र में उठाया है। जम्‍मू में वायु सेना अड्डे पर ड्रोन से विस्‍फोट की घटना के बाद भारत ने ये मुद्दा उठाया है। भारत ने कहा है कि ड्रोन पर कम लागत आती है और ये आसानी से उपलब्‍ध हो जाता है त‍था आतंकी गुट खुफिया जानकारी लेने, विस्‍फोटक पहुंचाने और लक्षित हमले करने के लिए इसका इस्‍तेमाल करते हैं। आतंकी गतिविधियों में ड्रोन का प्रयोग विश्‍व भर में सुरक्षा एजेंसियों के लिए खतरा बन गया है। गृहमंत्रालय में विशेष सचिव वी.एस.के. कुमुदी ने सदस्‍य देशों के आतंकवाद रोधी एजेंसियों के प्रमुखों के दूसरे संयुक्‍त राष्‍ट्र उच्‍च स्‍तरीय सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि सामरिक और वाणिज्यिक परिसंपत्तियों के खिलाफ आतंकी उद्देश्‍य के लिए हथियारों से लैस ड्रोन का इस्‍तेमाल सदस्‍यों देशों के लिए गंभीर चिता का विषय है।

वी.एस.के. कुमुदी ने कहा कि आतंकी गतिविधियों के लिए इंटरनेट और सोशल मीडिया जैसे सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का गलत इस्‍तेमाल, भुगतान के नये तरीकों का गलत उपयोग और आतंकवाद के लिए तमाम माध्‍यमों से धन मुहैया कराना आतंकवाद के गंभीर खतरे के रूप में सामने आए हैं। विशेष सचिव ने इस बात पर भी जोर दिया कि अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय को उन लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए जो आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह देते हैं। उन्‍होंने अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय से कहा कि पाकिस्‍तान से अपने क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों को संचालित करने वाले गुटों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहने का उचित समय आ गया है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

44 minutes ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

53 minutes ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.