India

लद्दाख में भारत-चीन सेना के बीच झड़प, भारतीय अधिकारी समेत दो जवान शहीद

नयी दिल्ली। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख  में पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव के बीच बड़ी खबर आई है। गालवान घाटी के पास दोनों देशों के सैनिकों की वापसी के दौरान झड़प हुई है। जिसमें एक भारतीय अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए है।

भारतीय सेना ने बताया कि गालवान घाटी में डी-एस्केलेशन प्रक्रिया के दौरान कल (15 जून) रात चीन और भारत के जवानों के बीच झड़प हो गई। इसमें भारतीय पक्ष से एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए। वर्तमान में दोनों पक्षों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बैठक कर रहे हैं।

Read More : दिल्ली में बेकाबू कोरोना, शाह बोले- 20 जून से होंगे 18 हजार टेस्ट रोजाना

छह जून को हुई भारत और चीन की शीर्ष सैन्य-स्तरीय वार्ता के बाद जवानों की वापसी प्रक्रिया शुरू हुई थी। भारतीय सैन्य प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेह स्थित 14 कॉर्प के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और चीनी पक्ष का नेतृत्व दक्षिण शिनजियांग सैन्य क्षेत्र के कमांडर मेजर जनरल लियू लिन ने किया था। दोनों देशों के सैनिक चार गतिरोध बिंदुओं पर आमने-सामने थे। इन चार गतिरोध बिंदुओं में पैंगोंग झील के उत्तरी तट पर फिंगर फोर, गालवान घाटी के पास गश्त बिंदु 14, गश्त बिंदु 15 और गश्त बिंदु 17-ए शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि चीनी पक्ष ने गलवान घाटी क्षेत्र में बड़ी संख्या में टेंट लगाए थे। इसके बाद भारत ने भी इलाके में चौकसी बरतने के लिए अतिरिक्त सैनिक भेजे। भारत और चीन के बीच गालवान के आसपास का क्षेत्र पिछले छह दशकों से विवाद का केंद्र रहा है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

आज पेट्रोल के ताजा रेट जारी, जानें आपके शहर में पेट्रोल कितना महंगा या सस्ता हुआ।

 पेट्रोल की कीमतों को लेकर नई चर्चा, जानें क्या है ताजा अपडेट देश में पेट्रोल… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.