India

भारत ने आसियान के भागीदारों को महामारी के बाद उसके सुधार के प्रयासों के बारे में आश्‍वस्‍त किया

भारत ने आज आसियान के भागीदारों को महामारी के बाद उसके सुधार के प्रयासों के बारे में आश्‍वस्‍त किया। वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और ब्रुनेई दारुस्सलाम के वित्त और आर्थिक मामलों के मंत्री डॉ अमीन ल्यू अब्दुल्ला ने आज 18वें आसियान-भारत आर्थिक मामलों के मंत्री परामर्श की वर्चुअल माध्‍यम से सह-अध्यक्षता की। बैठक में सभी दस आसियान देश- ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के आर्थिक मामलों के मंत्रियों ने भाग लिया। मंत्रियों ने वर्तमान महामारी की स्थिति का जायजा लिया और महामारी के आर्थिक प्रभाव को कम करने और क्षेत्र में लगातार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक कार्रवाई करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। मंत्रियों ने आसियान के बीच बढ़ते व्‍यापार और निवेश की प्रशंसा की। भारत आसियान का सातवां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के सबसे बड़े स्रोतों में से एक है।

अनुप्रिया पटेल ने बैठक को व्यापक टीकाकरण, क्षमता वृद्धि और महामारी की चुनौतियों से निपटने के लिए भारत की आर्थिक पहल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कृषि, बैंकिंग, बीमा, रसद, कॉर्पोरेट कानून, निवेश व्यवस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत द्वारा किए गए व्यापक सुधारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आसियान देशों को भारत के स्वास्थ्य और फार्मास्यिूटिकल क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

20 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

20 hours ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

3 days ago

This website uses cookies.