Categories: News-Headlines

भारत और चीन ने एलएसी पर लम्‍बित मुद्दों को जल्‍द से जल्‍द सुलझाने की आवश्‍यकता पर सहमति जताई

भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में वास्‍तविक नियंत्रण रेखा- एलएसी पर लम्‍बित मुद्दों को जल्‍द से जल्‍द सुलझाने की आवश्‍यकता पर सहमति जताई है। दोनों पक्षों ने यह सहमति पिछले साल दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुए समझौते को ध्‍यान में रखते हुए व्‍यक्‍त की है।

इस संबंध में दोनों पक्षों ने सभी बिंदुओं पर आमने-सामने की स्थिति से हटने के लिए आपसी सहमति से स्‍वीकार सैन्‍य प्रणाली और राजनीतिक तथा कूटनीतिक माध्‍यम से संवाद और वार्ता जारी रखने पर सहमति जताई है।

भारत-चीन सीमा मामलों पर समन्‍वय और परामर्श की कार्यकारी प्रणाली की 22वीं बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने अंतिम रूप से यह सहमति व्‍यक्‍त की कि दोनों पक्ष स्थिरता बनाए रखने को सुनिश्‍चित करेंगे और किसी भी अप्रिय घटना से बचेंगे। दोनों देशों ने यह भी तय किया कि वरिष्‍ठ कमांडर स्‍तर के अगले दौर की बैठक जल्‍द से जल्‍द होगी। यह बैठक मौजूदा द्विपक्षीय समझौते के तहत एलएसी पर सभी बिंदुओं पर आमने-सामने की स्थिति से हटने का उद्देश्‍य प्राप्‍त करने के लिए होगी।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

12 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.