Categories: News-Headlines

भारत ने 29 करोड 40 लाख से अधिक कोविड टीके लगाकर एक और उपलब्धि हासिल की, स्‍वस्‍थ होने की दर 96.5 प्रतिशत हुई

भारत ने 29 करोड़ 10 लाख से अधिक कोविड टीके लगाकर एक और महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि कोविड टीकाकरण के संशोधितदिशा-निर्देशों के लागू होने के दूसरे दिन 51 लाख से अधिक टीके लगाये गये।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि महामारी पर नियंत्रण और प्रबंधन के लिए जांच, निगरानी, उपचार और कोविड अनुकूल व्यवहार के साथ टीकाकरण सरकार की व्यापक रणनीतिका प्रमुख अंग है। केन्द्र ने 21 जून से विश्व का सबसे बड़ा निशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इसके अंर्तगत देश में केन्द्रीय औषधि प्रयोगशाला द्वारा स्वीकृत कुल वैक्सीन के 75 प्रतिशत की निशुल्क आपूर्ति राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को की जा रही है। नई नीति के तहत प्रत्येक राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश में सभी वर्गों के लाभार्थियों के लिए वैक्सीन की खरीद केन्द्र सरकार करेगी।

असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिसा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18 से 44 आयुवर्ग के 10 लाख से अधिक लोग पहला टीका लगा चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोविड मरीजों की दैनिक संख्या निरंतर कम हो रही है और संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 96.5 प्रतिशत हो गई है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.