Categories: News-Headlines

IND vs SA: भारतीय टीम 202 रन बनाकर ऑल आउट हुई

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत की टीम 202 रन बनाकर ऑल आउट हुई। के.एल. राहुल ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज मार्को जेनसेन ने 4 विकेट लिए।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया। पीठ की चोट के कारण विराट कोहली टीम से बाहर हो गये हैं। उनकी जगह हनुमा विहारी को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है जबकि कप्‍तानी की जिम्‍मेदारी टीम के उप-कप्‍तान के.एल.राहुल को सौंपी गयी है। वहीं दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका ने टीम में दो बदलाव किये हैं। क्विंटन डी कॉक और वियान मुल्‍डर की जगह काइल वेरिएन और डुआने ओलिवियर को टीम में जगह दी गई है।
   
भारतीय टीम अगर यह मैच जीतती है तो दक्षिण अफ्रीका में यह उसकी पहली टेस्ट श्रृंखला जीत होगी। भारत को इस मैदान पर कभी भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। वांडरर्स में अब तक भारत ने दो  मैच जीते हैं जबकि तीन टेस्‍ट ड्रॉ रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

7 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

7 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

7 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.