पिछले 24 घंटों में 38,487 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,16,36,469 हो गई है। स्वस्थ होने की दर 97.57 प्रतिशत पर पहुंची गई है, जो मार्च 2020 के बाद से अपने उच्च्तम स्तर पर है।
केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर एवं सहयोगपूर्ण प्रयासों के परिणामस्वरुप पिछले 56 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में 30,948 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।
कोरोना संक्रमित मरीजों के तेजी से स्वस्थ होने और नए रोगियों की संख्या में कमी ने सक्रिय मामलों को 3,53,398 तक कम कर दिया है जो कि 152 दिनों में सबसे न्यूनतम है। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों का केवल 1.09 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।
भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा कल 58 करोड़ के पार पहुंच गया है। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में टीके की 52,23,612 डोज देने के साथ ही भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 58.14 (58,14,89,377) करोड़ के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 64,39,411 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।
देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 15,85,681 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 50.62 करोड़ से अधिक (50,62,56,239) जांच की जा चुकी हैं। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.00 प्रतिशत से नीचे, पिछले 58 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 1.95 प्रतिशत है। पिछले 27 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे और लगातार 76 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment