Categories: IndiaNews-Headlines

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले

Important decisions taken in the meeting of the central cabinet

कैबिनेट की बैठक में जहां किसानों के हित में फैसले लिये गये तो रेलवे के विद्युतीकरण से लेकर पेट्रोलियम के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये… केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने रेलों की बड़ी लाइन के बाकी बचे रेलमार्गों के विद्युतीकरण को भी मंजूरी दे दी।

मोदी सरकार भारतीय रेल को बुलेट की रफ्तार देने में लगी है। रेल को बिजली की तरह चलाना और चमकाना है तो बिजली की ऊर्जा भी चाहिए। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसके लिए बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत कि भारतीय रेलवे की सभी ब्रॉड गेज लाइनों का विद्युतीकरण किया जाएगा। सरकार के मुताबिक इसके जरिए  ना सिर्फ रेलवे लाइनों का 100 फीसदी विद्युतीकरण तय किया जा सकेगा बल्कि उर्जा सुरक्षा को भी इससे बढ़ावा मिलेगा।

कैबिनेट के फैसले के तहत-

– 13675 किलोमीटर रेल लाइनों का विद्युतीकरण किया जाएगा।

– जिसकी लागत करीब सवा बारह हजार करोड़ रुपए होगी।

– साल 2021-22 तक ये योजना पूरी होगी।

– इससे रेलवे को  ईंधन खर्च में साढ़े तेरह हजार करोड रुपए की बचत होगी।

– प्रोजेक्ट के जरिए 20 करोड़ चालीस लाख मानव दिवस के बराबर रोजगार का सृजन होगा।

स्वच्छ उर्जा को प्रोत्साहित करने और  देश में इथेनॉल के उत्पादन को बढ़ाने के लिए भी कैबिनेट ने अहम फैसला किया है। ऐेसी चीनी मिलें जो चीनी के बजाए गन्ने के रस से शत प्रतिशत इथेनॉल का उत्पादन करेंगी उन्हें प्रति लीटर 59 रुपए 19 पैसे खरीद कीमत मिलेंगी। इसके अलावा बी शीरे से बनने वाली इथेनॉल का दाम बढ़ाया गया है तो सी-शीरे से बननेवाले इथेनॉल का दाम भी संशोधित किया गया है।

मंत्रिमंडल ने तेल खनन और उत्पादन के क्षेत्र में नई तकनीक और निवेश को बढ़ावा देने के मकसद से भी एक नई नीति को मंजूरी दी है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बताया कि नई नीति से इस क्षेत्र में 50 लाख करोड़ रुपए तक के निवेश की संभावनाओं को बल मिलेगा। कैबिनेट ने राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान कानून, 2014 में में भी संशोधन का फैसला किया है, जिसके जरिए चार राष्ट्रीय डिजाइन संस्थानों को राषट्रीय महत्व का दर्जा मिल सकेगा।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सुदृढ़ पहाड़ी सड़कों के लिए भूस्खलन शमन पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित किया

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम… Read More

13 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नवाचार और समावेशिता पर 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री… Read More

13 hours ago

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विस्तारित श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से विस्तारित श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत… Read More

15 hours ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा शिखर सम्मेलन के दूसरे चरण को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा शिखर सम्मेलन को संबोधित… Read More

15 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से दुष्‍कर्म पीड़ितों के 20 सप्ताह से अधिक के गर्भपात संबंधी कानून में संशोधन पर विचार करने को कहा

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 15 वर्षीय बालिका को 30 सप्‍ताह का गर्भ चिकित्‍सकीय रूप से हटाने… Read More

15 hours ago

APEDA ने पीलीभीत में बासमती और जैविक प्रशिक्षण केंद्र के लिए 70 वर्ष के पट्टे समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत में बासमती चावल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.