Categories: News-Headlines

IMF/World Bank के वसंतकालीन सम्मेलनों के दौरान श्रीलंका के कर्ज के मामले पर उच्चस्तरीय बैठक

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वाशिंगटन डी.सी. में विश्व मुद्रा कोष/विश्व बैंक के वसंतकालीन सम्मेलनों के दौरान श्रीलंका के कर्ज के मामले पर एक उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लिया।

जापान के वित्तमंत्री सुजूकी शुनीची, फ्रांस के राजकोष विभाग के महानिदेशक इमेनुएल मॉलिन और श्रीलंका के वित्त राज्यमंत्री शेहान सेमासिंघा बैठक में उपस्थित थे। श्रीलंका के राष्ट्रपति और वित्तमंत्री रानिल विक्रमसिंघा ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य था कि श्रीलंका सहित कर्जदार देशों के सम्बंध में ऋण की पुनर्रचना प्रक्रिया के बारे में बहुपक्षीय सहयोग सामने लाया जाये। कार्यक्रम में मंत्रियों ने श्रीलंका की ऋण पुनर्रचना वार्तालाप प्रक्रिया को शुरू करने की घोषणा की। इसके तीन सह-अध्यक्ष हैं: भारत, जापान और फ्रांस, जो श्रीलंका में ऋण पुनर्रचना के समन्वय का नेतृत्व करेंगे।

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मौजूदा आर्थिक संकट का सामना करने में श्रीलंका के लिये भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऋणदाताओं के बीच सहयोग होना चाहिये, क्योंकि यह ऋण पुनर्रचना के सम्बंध में सभी ऋणदाताओं के साथ होने वाली बातचीत में समानता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिये बहुत जरूरी है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

8 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

11 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

12 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

12 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.