Categories: News-Headlines

IIT कानपुर 5 से 6 अप्रैल तक भारत की जी-20 अध्यक्षता के अंतर्गत युवा-20 परामर्श बैटह्क की मेजबानी करेगा

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर 5 से 6 अप्रैल, 2023 तक भारत की जी-20 अध्यक्षता के अंतर्गत युवा-20 परामर्श बैटह्क की मेजबानी करेगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर में युवा-20 परामर्श में भारत और विदेश के 1200 से अधिक युवा प्रतिनिधि भाग लेंगे।

युवा-20 परामर्श बैठक एक ऐसा मंच प्रदान करता है जो युवाओं को जोड़ने, विचारों और अनुभवों को साझा करने और वैश्विक चिंताओं को कम करने के लिए अभिनव समाधान खोजने के बारे में विचार-विमर्श करने के लिए एक साथ लाता है। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में युवा-20 परामर्श बैठक, वाराणसी, उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाले अंतिम युवा-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी में एक अखिल भारतीय गतिविधि है। इन परामर्शों के विचार-विमर्श से भविष्य की नीतियों को आकार देने में मदद मिलेगी।

युवा-20 शिखर सम्मेलन 2023 के लिए पांच मुख्य विषयों की पहचान की गई है, जिनमें से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर – “भविष्य का काम: उद्योग 4.0, नवाचार, और 21 वीं सदी का कौशल”; और युवा-20 परामर्श के दौरान “स्वास्थ्य, कल्याण और खेल: एजेंडा फॉर यूथ” के दो विषयों पर चर्चा करेगा।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के निदेशक प्रोफेसर अभय करंदीकर ने कहा, “यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है कि भारत ने जी-20 की अध्यक्षता संभाली है। इसके तत्वावधान में, युवा-20 परामर्श एक महत्वपूर्ण घटना है जो जी-20 देशों के युवाओं को चर्चा करने, विचार करने और बेहतर भविष्य तैयार करने के लिए समाधान सुझाने के लिए एक साथ लाएगा। हमें दो मुख्य विषयों पर युवा-20 परामर्शों में से एक की मेजबानी करने पर प्रसन्नता है। एक संस्थान के रूप में, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर लंबे समय से युवाओं और समाज को सशक्त बनाने के लिए इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास का नेतृत्व कर रहा है। मुझे आशा है कि परामर्श से उपयोगी बहसें और विचार-विमर्श बड़े युवा-20 शिखर सम्मेलन में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।”

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में युवा-20 परामर्श “फ्यूचर ऑफ हीथ”, “टेक्नोलॉजीज फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर”, और “इनोवेशन इन फ्यूचर ऑफ वर्क” के विषयों पर आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों और उद्यमियों के साथ पैनल चर्चा भी करेगा। उपस्थित लोगों को पैनलिस्टों के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा।

पैनल चर्चाओं के अलावा, युवा-20 परामर्श के हिस्से के रूप में 50 से अधिक स्टालों के साथ एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन कानपुर के आयुक्त डॉ. राज शेखर द्वारा किए जाने की संभावना है। इसमें स्टार्टअप इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर (एसआईआईसी), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के स्टार्टअप्स द्वारा तकनीकी स्टालों के साथ-साथ विज्ञान और नवाचार और शिक्षा का प्रदर्शन किया जाएगा। हिंदुस्तानी और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत के साथ एक सांस्कृतिक संध्या के बाद रात्रि भोज के साथ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में युवा-20 परामर्श बैठक का समापन होगा।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी कानपुर के बारे में:

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर की स्थापना 2 नवंबर 1959 को संसद के एक अधिनियम द्वारा की गई थी। संस्थान का विशाल परिसर 1055 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें 19 विभागों, 22 केंद्रों और 540 पूर्णकालिक संकाय सदस्यों के साथ इंजीनियरिंग, विज्ञान, डिजाइन, मानविकी और प्रबंधन विषयों में 3 अंतःविषय कार्यक्रमों में फैले शैक्षणिक और अनुसंधान संसाधनों के बड़े संस्थान हैं। इसमें लगभग 9000 विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। औपचारिक स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अलावा, संस्थान उद्योग और सरकार दोनों के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास में सक्रिय रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.