Categories: News-Headlines

IIE ने ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ स्टार्ट-अप ग्राम उद्यमशीलता कार्यक्रम (SVEP) के प्रभाव को बढ़ाने के लिये समझौते पर हस्ताक्षर किये

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘आत्मनिर्भर भारत’ की परिकल्पना के अनुरूप कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अधीनस्थ भारतीय उद्यमिता संस्थान (आईआईई) ने ग्रामीण युवाओं में स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिये ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ एक समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं।

समझौते के तहत, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की उप-योजना स्टार्ट-अप ग्राम उद्यमिता कार्यक्रम (एसवीईपी) बेरोजगार ग्रामीणों के लिये स्व-रोजगार के अवसर विकसित कर रही है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण भारत में रोजगार अवसरों को बढ़ावा देना है।

ग्राम उद्यमिता प्रोत्साहन के लिये एक सतत मॉडल विकसित करके, कार्यक्रम का लक्ष्य है निर्धन ग्रामीणों (स्वसहायता इको-सिस्टम से सम्बद्ध) को उनका अपना व्यापार शुरू करने के लिये सक्षम बनाना। इस कार्य को एकीकृत आईसीटी तकनीकों तथा प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, व्यापार परामर्श सेवा तथा बेंकों, स्वसहायता समूहों और संघों से ऋण का प्रावधान जैसे उपायों से पूरा किया जायेगा।

आईआईई के निदेशक डॉ. ललित शर्मा और ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। हस्ताक्षर करने के समय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सचिव राजेश अग्रवाल, मंत्रालय की संयुक्त सचिव अनुराधा वेमुरी और ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव चरणजीत सिंह उपस्थित थे।

आईआईई, गुवाहाटी, असम एसवीईपी के लिये राष्ट्रीय संसाधन संगठन (एनआरओ) के रूप में काम करेगा तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसआरएलएम) को समर्थन प्रदान करेगा, ताकि योजना को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा सके। एनआरओ से आशा की जाती है कि वह एसवीईपी के कार्यान्वयन में दोहरी भूमिका निभायेगा, यानी कार्यान्वयन की भूमिका, जिसमें राज्य के कार्यान्वयन साझीदार के तौर पर ब्लॉक स्तर पर सीधे एसवीईपी का कार्यान्वयन शामिल है। दूसरी भूमिका के तहत कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की भूमिका है, जिसमें आईआईई योजना को बढ़ावा देने के लिये जिम्मेदार होगा। यह योजना ब्लॉक के अनुभव पर आधारित होगी, जिसमें एसवीईपी तथा उद्यमिता विकास कार्यक्रमों के साथ उनके पहले के अनुभवों को रखा जायेगा।

एसवीईपी का मुख्य लक्ष्य है ग्रामीण स्तर के समुदाय संसाधन व्यक्ति-उद्यमिता प्रोत्साहन (सीआरपी-ईपी) के काडरों को प्रशिक्षण देना तथा एनआरएल और एसएचजी संघों को सीआपी-ईपी के कामों की सीधी निगरानी करने के लिये सक्षम बनाना। कार्यक्रम से ग्रामीण उद्यमियों को एनआरएल, एसएचजी, संघों, मुद्रा सहित बैंकिंग प्रणालियों से अपने उद्यम के लिये सहायता मिलेगी।

समझौता-ज्ञापन पर अपने विचार व्यक्त करते हुये कौशल विकास और उद्यमिता सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा, “एसवीईपी को आईआईई बड़े पैमाने पर कार्यान्वित कर रहा है, ताकि ग्रामीण युवाओं को जरूरी कुशलता से लैस करके उनका सशक्तिकरण हो तथा स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को प्रोत्साहन मिले। आईआईई के अनुभव से प्रणाली का बेहतर कार्यान्वयन सुनिश्चित होगा तथा एसआरएलएम को एसवीईपी शुरू करने में समर्थन मिलेगा। हमें विश्वास है कि इससे ग्रामीण भारत में रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे, जो हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के अनुरूप होगा, क्योंकि स्टार्ट-अप हमारे सपनों के नये भारत की रीढ़ होंगे।”

समझौता हो जाने के बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को यह सूचित करेगा कि एसवीईपी के तहत आईआईई को एनआरओ के तौर संस्थापित किया गया है, ताकि विकास को तेजी दी जा सके। इसके अलावा आईआईई, एसवीईपी के राष्ट्रीय संसाधन संगठन के तौर पर एसआलएलएम के साथ मिलकर काम करेगा। कार्यान्वयन के लिये एसवीईपी के आबंटन की जिम्मेदारी आईआईई और सम्बंधित एसआरएलएम की होगी। साथ ही, ग्रामीण विकास मंत्रालय चूंकि कार्यक्रम कार्यान्वयन के लिये एनआरओ को एसवीईपी ब्लॉकों के आबंटन में संलग्न नहीं रहेगा, इसलिये एसवीईपी कार्यान्वयन के लिये एनआरओ तथा एसआरएलएम के बीच एक अलग समझौता होना चाहिये।

आईआईई, गुवाहाटी, असम की स्थापना 1993 में हुई थी, जो कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्तशासी संगठन है। संस्थान का मुख्य उद्देश्य है उद्यमिता विकास पर विशेष जोर देते हुये लघु और सूक्ष्म उद्यमों को प्रशिक्षण देना, अनुसंधान और परामर्श सेवायें प्रदान करना।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

7 hours ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

8 hours ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

This website uses cookies.