इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने प्राकृतिक गैस (सीएनजी) की कीमत में 95 पैसा प्रति किलोग्राम की बढोतरी की है। नई दर आज से लागू हो गई है। आईजीएल का कहना है कि प्राकृतिक गैस की कीमतों में वृद्धि के कारण यह फैसला करना पड़ा।
राजधानी दिल्ली में अब एक किलोग्राम सीएनजी की कीमत 79 रुपये 56 पैसे प्रति किलोग्राम हो गई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में इसकी कीमत 82 रुपये 12 पैसे गुरुग्राम में 87 रुपये 89 पैसे, रेवाड़ी में 89 रुपये 57 पैसे, राजस्थान के अजमेर, पाली में 89 रुपये 83 पैसे, हरियाणा के करनाल, कैथल में 88 रुपये 22 पैसे, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में 86 रुपये 79 पैसे प्रति किलोग्राम होगी। इससे पहले 8 अक्टूबर को सीएनजी की कीमत में 3 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment