अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 19 फरवरी से पाकिस्तान में शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा की है। इस बार कुल पुरस्कार राशि को 2017 की तुलना में 53 प्रतिशत बढ़ाकर कुल पुरस्कार राशि साढे चार मिलियन अमरीकी डॉलर कर दिया गया है।
उपविजेता को इसकी आधी राशि 11 लाख 20 हजार डॉलर (9.72 करोड़ रुपये) मिलेगी। सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 560,000 डॉलर (4.86 करोड़ रुपये) मिलेंगे। कुल पुरस्कार राशि 60 लाख 90 हजार डॉलर (लगभग 60 करोड़ रुपये) कर दी गई है।
आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने बयान में कहा, ‘‘यह पुुरस्कार राशि खेल में निवेश करने और हमारी प्रतियोगिताओं की वैश्विक प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए आईसीसी की प्रतिबद्धता को दिखाती है।’’
किसी भी टीम को ग्रुप चरण में जीत हासिल करने पर 34,000 डॉलर (30 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि मिलेगी। पांचवें या छठे स्थान पर रहने वाली प्रत्येक टीम को 350,000 डॉलर (तीन करोड़ रुपये) , जबकि सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 140,000 अमेरिकी डॉलर (1.2 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी आठ टीमों में से प्रत्येक को 125,000 डॉलर (1.08 करोड़ रुपये) की गारंटी मिलेगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment