आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के क्वालीफायर मैच में ग्रुप-बी के मैच में श्रीलंका ने संयुक्त अरब अमीरात को 175 रन से हरा दिया है। संयुक्त अरब अमीरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अमीरात के सामने जीत के लिए 356 रन का लक्ष्य रखा। संयुक्त अरब अमीरात 39वें ओवर में 180 रन ही बना सका। श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस ने सबसे अधिक 78 रन बनाए। सदीरा राशेन समरविक्रमा ने 73 रन का योगदान दिया। वानिन्दु हसरंगा सबसे अधिक छह विकेट लिये।
ग्रुप-बी के ही एक अन्य मैच में ओमान ने आयरलैंड को पांच विकेट से हरा दिया है। ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 281 रन बनाए। जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य रखा। ओमान ने पांच विकेट पर 285 रन बनाकर मैच जीत लिया। आयरलैंड की तरफ से कश्यप प्रजापति ने 72 रन और ज़ीशन मक़सूद ने 59 रन बनाए।
संयुक्त अरब अमीरात, अमरीका और वेस्टइंडीज की टीमों में से कोई दो टीम इस साल विश्व कप में हिस्सा लेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment