Categories: News-Headlines

ICC की आज जारी एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में कप्तान रोहित शर्मा एक स्थान के सुधार के साथ आठवें स्थान पर

ICC की जारी एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में कप्तान रोहित शर्मा एक स्थान के सुधार के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल पांचवें और विराट कोहली सातवें नंबर पर हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम पहले, दक्षिण अफ्रीका के रासी वैन डेर डूसन दूसरे और पाकिस्तान के इमाम उल हक तीसरे स्थान पर हैं।

गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज तीसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड शीर्ष पर और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट दूसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा तीन स्थान के सुधार के साथ छठे नंबर पर हैं। हार्दिक पंड्या 10 स्थान के सुधार के साथ 76वें पायदान पर पहुंच गये।

ऑलराउंडर की सूची में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन पहले, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे और राशिद खान तीसरे नंबर पर है। टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया पहले, भारत दूसरे और न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

11 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.