Weather Forecast

अमेरिका में निकोलस तूफान की तीव्रता कम हुई

अमेरिका में टेक्सास तट पर पहुंचने के बाद निकोलस तूफान की तीव्रता कम हो गई है, लेकिन तेज बारिश और बाढ़ का खतरा बना हुआ है। तीन लाख 60 हजार से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई है। राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने लुइसियाना में आपातकाल की घोषणा कर दी है।

यह तूफान इडा के कुछ ही हफ्तों बाद आया है, जिसे अमेरिका का अब तक का पांचवां सबसे ताकतवर तूफान माना जा रहा है। तूफान से दर्जनों लोग मारे गए हैं और लुइसियाना के लाखों घरों की बिजली बंद हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार निकोलस तूफान के कारण 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं बह रही हैं और इससे टेक्सास तट और ऊपरी लुइसियाना में पांच से दस इंच वर्षा की आशंका है।

दोनों राज्यों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और टेक्सास के कॉरपस क्रिस्टी और ह्यूस्टन शहर के हवाई अड्डों पर सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

23 minutes ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

20 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.