भारत के उपराष्ट्रपति, श्री एम वेंकैया नायडू ने बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। उनका शुभकामना संदेश निम्न है-
“भगवान बुद्ध की जन्म जयंती, बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं।
सम्यक आचरण में भगवान बुद्ध द्वारा प्रतिपादित अष्टांग मार्ग तथा व्यवहार में पंचशील के अनुसरण से ही मानवता संसार के चार आर्य सत्यों का समाधान कर, आध्यात्मिक उत्कर्ष प्राप्त कर सकती है। भगवान बुद्ध का सत्य, शांति और करुणा का संदेश सदैव मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा।
कोविड महामारी की अवधि में भगवान बुद्ध का स्नेह और करुणा का शाश्वत संदेश कहीं अधिक प्रासंगिक है, कि हम सहिष्णुता से समाज को संगठित रखें, सहानुभूति के भाव से जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करें। इस महामारी में अपनी चिंता किए बिना समाज के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रहरियों के प्रति कृतज्ञता का भाव रखें।
PIB
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment