Categories: News-Headlines

HMPV नया वायरस नही है और इसको लेकर चिंता करने की कोई आवश्‍यकता नही: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि एचएमपीवी नया वायरस नहीं है और इसको लेकर चिंता करने की कोई आवश्‍यकता नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश में कहा कि एचएमपी वायरस की पहचान सर्वप्रथम वर्ष 2001 में की गई थी और यह कई वर्षों से विश्‍व में फैल रहा है। उन्होंने कहा कि एचएमपीवी हवा के माध्यम से सांसों के जरिये फैलता है और सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों को प्रभावित कर सकता है। श्री नड्डा ने यह भी बताया कि देश की स्वास्थ्य प्रणालियाँ और निगरानी नेटवर्क सतर्क हैं और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी उभरती चुनौती से तत्‍काल निपटने की तैयारी सुनिश्चित की जा रही है।

इससे पहले, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा था कि देश भर में श्वसन संबंधी रोगों पर नजर रखने के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के प्रयासों के अंतर्गत देश में पाए गए इसके रोगियों की पहचान श्वसन संबंधी कई रोगाणुओं की नियमित निगरानी के माध्यम से की गई थी। आईसीएमआर और एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम नेटवर्क के वर्तमान आंकड़ों के आधार पर यह भी कहा गया है कि इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी या गंभीर तीव्र श्वसन संबंधी रोगों में असामान्य वृद्धि नहीं हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.