हिमाचल प्रदेश में आज होने वाले विधानसभा चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। विधानसभा की 68 सीटों के लिए 24 महिलाओं सहित 412 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा। मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि 157 मतदान केन्द्रों पर केवल महिला कर्मचारी ही तैनात रहेंगी।
भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। अन्य दलों में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 11, बहुजन समाज पार्टी 13, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 1 और अन्य 45 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।
इस बीच, हिमाचल सरकार ने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए राज्य में सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थाओं और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए कल सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। दैनिक कर्मचारियों के लिए यह सवेतन अवकाश होगा। हिमाचल प्रदेश में ताशीगांग विश्व में सबसे ऊँचाई पर स्थित मतदान केन्द्र है। इसकी ऊँचाई समुद्र से 15 हजार 256 फीट ऊपर है। ताशीगांग के निवासी विधानसभा चुनाव में कल पहली बार मतदान करेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment