राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास इस समय 78 से अधिक ख़ुराकें मौजूद
अगले 3 दिनों के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 56 लाख से अधिक टीके की अतिरिक्त ख़ुराकें उपलब्ध कराई जाएंगी
भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर पूरी दृढ़ता के साथ कोविड-19 महामारी से मुक़ाबले का नेतृत्व कर रही है। कोविड से मुक़ाबले में भारत सरकार की 5 बिन्दु की रणनीति का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है टीकाकरण। अन्य चार बिन्दुओं में टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और कोविड उपयुक्त व्यवहार शामिल हैं।
कोविड-19 टीकाकरण की प्रक्रिया के तीसरे चरण को और प्रभावी तथा उदार स्वरूप देते हुए इसे देश भर में 1 मई, 2021 को शुरू कर दिया गया। इस चरण के अंतर्गत टीकाकरण के पात्र नई आयु वर्ग के लोगों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 28 अप्रैल, 2021 से शुरू हो चुकी है।
भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड रोधी टीके की लगभग 16.54 करोड़ (16,54,93,410) ख़ुराकें निःशुल्क उपलब्ध कराई हैं। आज सुबह 8 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कुल खुराकों में से बर्बादी सहित 15,76,32,631 ख़ुराकों का उपयोग किया जा चुका है।
राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास इस समय कोविड रोधी टीके की 78,60,779 ख़ुराकें उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल किया जाना है।
राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अगले 3 दिनों में 56 लाख से अधिक (56,20,670) अतिरिक्त ख़ुराकें उपलब्ध कराई जाएंगी।
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment