Categories: News-Headlines

हरदीप सिंह पुरी ने एबीवीआईएमएस एवं RML अस्पताल और वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल को पांच एम्बुलेंस की चाबियां सौंपीं और उनको हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज नई दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान एवं डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल और वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल को हुडको के सीएसआर अनुदान के तहत पांच हाई-टेक एम्बुलेंस की चाबियां सौंपी और उनको हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चाबियां एबीवीआईएमएस एवं डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल के निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक डॉ राणा ए के सिंह और वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसवी आर्य को सौंपी गईं। हुडको के अध्यक्ष कामरान रिजवी और मोहुआ, हुडको और दोनों अस्पतालों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में एम्बुलेंस को सौंप दिया गया।

42.13 लाख रुपये प्रति वाहन की लागत से बनी ये अत्याधुनिक एम्बुलेंस महत्वपूर्ण जीवन सहायक उपकरणों से सुसज्जित हैं। हुडको ने नई दिल्ली के इन दोनों अस्पतालों में एसीएलएस के साथ 5 एम्बुलेंस को मंजूरी दी है। तीन एम्बुलेंस एबीवीआईएमएस एवं डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल, और दो एम्बुलेंस वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल को दी गई हैं। एम्बुलेंस में मौजूद चिकित्सा उपकरणों में ऑटो लोडिंग स्ट्रेचर, व्हील चेयर कम स्टेयर चेयर, ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर, सिरिंज इन्फ्यूजन पंप, ईटीसीओ2 (यूएसएफडीए प्रमाणित) के साथ मल्टी पैरामीटर मॉनिटर पूरी तरह से ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफाइब्रिलेटर, वैक्यूम स्प्लिंट, रेगुलेटर के साथ पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर, आपातकालीन किट, बचाव उपकरण आदि शामिल हैं। हुडको पहले भी विभिन्न राज्यों को 10 एम्बुलेंस प्रदान कर चुका है और चिकित्सा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की मदद कर चुका है।

इस अवसर पर बोलते हुए, हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हुडको द्वारा अस्पतालों को पांच एम्बुलेंस सौंपना सीएसआर की सबसे अच्छी चीज को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में कल हमने कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए 100 करोड़ टीका लगाने का लक्ष्य हासिल किया है। यह न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए बेहद गर्व की बात है, जिसकी सराहना पूरी दुनिया कर रही है। उन्होंने इस महान उपलब्धि के लिए अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्य कर्मियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कॉरपोरेट क्षेत्र भी इसमें योगदान दे रहा है और अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री ने पीएम केयर्स फंड के तहत पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन किया और तेल तथा गैस क्षेत्र की कंपनियों ने भी इसी तरह के संयंत्र मुहैया कराए। उन्होंने देश में स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के संयुक्त प्रयासों के लिए सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह काम प्रगति पर है और इस दिशा में प्रयास जारी रहेगा।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.