Education

गुजरात सरकार ने 12वीं कक्षा, कॉलेज और उच्च शिक्षा संस्थान तथा प्रौद्योगिकी संस्थानों में 15 जुलाई से कक्षाएं संचालित करने का फैसला किया

गुजरात सरकार ने 12वीं कक्षा, कॉलेज और उच्च शिक्षा संस्थान तथा प्रौद्योगिकी संस्थानों में 15 जुलाई से कक्षाएं संचालित करने का फैसला किया है। कक्षाएं 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू होंगी। यह फैसला कल गांधी नगर में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय कोर कमिटी की बैठक में लिया गया।

आधिकारिक सूचना के अनुसार वर्ग खंड के अन्दर छात्रो की शिक्षा के लिए अभिभावकों की सहमती आवश्यक होगी। लेकिन छात्रों के लिए उपस्थित रहना अनिवार्य नहीं होगा। इस बीच संक्रमण की स्थिति में सुधार के चलते राज्य सरकार ने कोविड सम्बंधित अनेक नियंत्रणों में और रियायतों की घोषणा की है। जिसके अनुसार आज से राज्य के 36 के बजाय सिर्फ 8 शहरो में रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। शादी के समारोह में अब 150 लोग शामिल हो सकेंगे। कोविड के नियमों के पालन के साथ नौकरियों के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं का भी आयोजन किया जा सकेगा। नौवीं क्लास से ऊपर के छात्रों के लिए ट्यूशन और कोचिंग क्लास 50 प्रतिशत क्षमता से शुरू किये जा सकेंगे। सिनेमा हाल और थियेटरो को 60 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.