Categories: News-Headlines

सरकार ने पैन को आधार के साथ जोड़ने की समय-सीमा 30 सितंबर तक बढ़ाई

सरकार ने पैन को आधार के साथ जोड़ने की समय-सीमा 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। वित्त मंत्रालय ने हर व्यक्ति के लिए अपने आयकर विवरण और पैन आवंटन संबंधी आवेदन में आधार संख्या को लिखना अनिवार्य कर दिया है। वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने बिना ब्याज के विवाद से विश्वास भुगतान करने की समय-सीमा भी बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। उन्होंने घोषणा की कि कोरोना के इलाज पर हुए खर्च पर और कोरोना से हुई मौत के एवज में मिली अनुग्रह राशि पर कोई कर नहीं लिया जाएगा।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि अधिकतर करदाताओं को कोरोना के इलाज के लिए अपने नियोक्ताओं और शुभ चिंतकों से आर्थिक सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि कोरोना के इलाज के लिए अपने नियोक्ता अथवा अऩ्य किसी व्यक्ति से ली गई राशि को आयकर से मुक्त रखने का निर्णय लिया गया है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

2 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

2 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.