Categories: News-Headlines

G20 RIIG सम्मेलन: ब्लू इकोनॉमी के जरिये आर्थिक विकास और रोजगार सृजन पर जोर

दीव। भारत की G20 अध्‍यक्षता में गुरुवार को दीव (दीव, दमन, नगर हवेली) में 5वीं G20 अनुसंधान एवं नवाचार पहल समूह (रिसर्च एंड इनोवेशन इनिशिएटिव गैदरिंग- RIIG) सम्मेलन का आयोजन किया गया। दो दिवसीय सम्मेलन के इस मौके पर G20 सदस्यों, आमंत्रित अतिथि देशों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और वैज्ञानिक समुदाय के आमंत्रित विशेषज्ञ प्रतिभागियों के प्रतिनिधियों ने एक सतत ब्लू इकोनॉमी के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। इस सम्‍मेलन में 35 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि और 40 भारतीय विशेषज्ञ, प्रतिनिधि और आमंत्रित व्‍यक्तियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन कुल चार सत्रों का आयोजन किया गया।

बैठक के पहले दिन अलग-अलग सत्रों में ब्लू इकोनॉमी सेक्टर और अवसर, समुद्री प्रदूषण, तटीय और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता, गहरे समुद्र की खोज और नई और नवीकरणीय अपतटीय ऊर्जा सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। सम्मेलन के दौरान G20 के शेरपा अमिताभ कांत ने दीव में 5वीं G20-RIIG बैठक में एक सतत ब्लू इकोनॉमी पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने समुद्र के पर्यावरण के सामने आने वाली चुनौतियों और एक स्थायी भविष्य के निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भविष्य की पीढ़ियों के लिए समुद्री संसाधनों की रक्षा करते हुए आर्थिक विकास और रोजगार सृजित करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।

वहीं दीव के प्रशासक प्रफुल्ल के. पटेल ने दीव में 5वीं G20 RIIG बैठक में दुनिया भर के G20 प्रतिनिधियों का स्वागत करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने मछली पकड़ने और पर्यटन को बढ़ावा देने, आर्थिक कल्याण और कुशल अनुसंधान और नवाचार के अपने दृष्टिकोण को व्यक्त किया।

दीव में G20 की भारत की यात्रा को दर्शाने वाली सप्ताह भर की प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में भारत के G20 शेरपा अमिताभ कांत, केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव डॉ. श्रीवारी चंद्रशेखर केंद्र शासित प्रदेश दीव दमन और दादरा नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल मौजूद थे।

इससे पहले रिसर्च एंड इनोवेशन इनिशिएटिव कॉन्फ्रेंस (RIIC) में भाग लेने के लिए पहुंचे G20 प्रतिनिधियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। 19 मई को सभी प्रतिनिधि गिर राष्ट्रीय उद्यान और गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर का दौरा करेंगे। इससे पहले सतत ऊर्जा के लिए सामग्री, एनर्जी ट्रांजिशन के लिए सर्कुलर बायो-इकोनॉमी और इको-इनोवेशन पर RIIG सम्मेलन क्रमशः रांची, डिब्रूगढ़ और धर्मशाला में संपन्न हो चुके हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.