वित्तीय वर्ष 2023-24 में आयकर रिटर्न -आईटीआर की प्रोसेसिंग का औसत समय घटकर 10 दिन रह गया है। वित्तिय वर्ष 2019-20 में आईटीआर का औसत प्रोसेसिंग समय 82 दिन था, और वित्तिय वर्ष 2022-23 में 16 दिन था। आयकर विभाग ने कहा कि करदाताओं के लिए आईटीआर को शीघ्र और कुशल तरीके से संसाधित करने के लिए प्रतिबद्ध है। विभाग के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 6 करोड़ 98 लाख आईटीआर दाखिल किए गए, जिनमें से 6 करोड़ 84 आईटीआर सत्यापित हो चुके हैं।
विभाग ने बताया कि वित्तिय वर्ष 2023-24 के लिए 2 करोड़ 45 लाख से अधिक रिफंड पहले ही जारी किए जा चुके हैं। आयकर विभाग ने कहा कि ऐसे कई मामले हैं जिनमें आईटीआर संसाधित हो चुका है और रिफंड भी निर्धारित किया जा चुका है, लेकिन विभाग उन्हें जारी करने में असमर्थ है। क्योंकि कई करदाताओं ने अभी तक अपने बैंक खाते मान्य नहीं किया है जिसमें रिफंड जारी किया जाना है। विभाग ने करदाताओं से रिफंड प्राप्त करने के लिए ई फाइलिंग पोर्टल के माध्यम से अपने बैंक खातों को मान्य करने का आग्रह किया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment