Categories: News-Headlines

FCI और राज्य एजेंसियों ने 2 नवंबर तक 85.41 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की; केंद्र ने 4 लाख किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए 19800 करोड़ रुपये वितरित किए

पंजाब की मंडियों में 2 नवंबर 2024 तक कुल 90.69 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से 85.41 लाख मीट्रिक टन राज्य एजेंसियों और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा खरीदा जा चुका है। धान को न्यूनतम समर्थन मूल्य 2320/- रुपये में खरीदा जा रहा है, जैसा कि केन्द्र सरकार ने ग्रेड ‘ए’ धान के लिए तय किया है और चालू खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में अब तक सरकार द्वारा 19800 करोड़ रुपये का धान खरीदा जा चुका है और इससे 4 लाख किसानों को लाभान्वित हुए हैं। इसके अलावा, 4640 मिल मालिकों ने धान की छिलाई के लिए आवेदन किया है और 4132 मिल मालिकों को पंजाब सरकार द्वारा पहले ही काम आवंटित किया जा चुका है।

खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के लिए धान की खरीद पंजाब में 1 अक्टूबर 2024 से पहले ही शुरू हो चुकी है और पंजाब के किसानों से सुचारू रूप से खरीद के लिए पूरे राज्य में 2927 चिन्हित मंडियां और अस्थायी यार्ड चालू हैं। केंद्र सरकार ने चालू खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के लिए धान खरीद का अनुमानित लक्ष्य 185 लाख मीट्रिक टन तय किया है, जो 30 नवम्बर 2024 तक जारी रहेगा।

हालांकि सितंबर में भारी बारिश और धान में नमी की मात्रा अधिक होने की वजह से खरीद थोड़ी देर से शुरू हुई, लेकिन अब यह पटरी पर लौट आई है और पूरे जोरों पर है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.