India

किसान घाट पहुंचने के बाद किसानों ने आंदोलन समाप्त किया

Farmers ended the movement after reaching Kisan Ghat

आंदोलनकारी किसानों ने कल सरकार से उनकी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन मिलने के बाद आज सुबह किसान घाट पहुंचकर अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। पुलिस द्वारा यूपी-दिल्ली के बॉर्डर को खोलने के बाद बुधवार देर रात आंदोलनकारियों ने दिल्ली में प्रवेश किया और चौधरी चरण सिंह मेमोरियल किसान घाट पहुंचते ही अपना आंदोलन खत्म किया

आधी रात दिल्ली पुलिस से राजधानी में एंट्री करने की इजाजत मिलने के बाद किसानों ने ‘किसान घाट’ की ओर कूच किया। जिसके बाद किसान देर रात राजघाट होते हुए ‘किसान घाट’ पहुंचे, जहां किसान यात्रा को समाप्त कर दिया गया। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने इस बारे में कहा कि 23 सितंबर को शुरू हुई किसान क्रांति पदयात्रा को दिल्ली में किसान घाट पर समाप्त किया जाना था।

इससे पहले दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर नेशनल हाईवे 24 से अपने ट्रैक्टर पर निकले किसान राजघाट के पास पहुंचे। किसानों के यूपी बॉर्डर से हटने के बाद पुलिस ने यहां यातायात खोल दिया था। अब हाईवे वहां आने और जाने के लिए खुला है। किसान यात्रा के चलते हाईवे को बंद किया गया था।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

आज पेट्रोल के ताजा रेट जारी, जानें आपके शहर में पेट्रोल कितना महंगा या सस्ता हुआ।

 पेट्रोल की कीमतों को लेकर नई चर्चा, जानें क्या है ताजा अपडेट देश में पेट्रोल… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.