Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री से आज नई दिल्‍ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने भारत यात्रा पर आए सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैजल बिन फरहान अल सऊद से आज नई दिल्‍ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। कोविड महामारी शुरू होने के बाद सऊदी अरब की ओर से यह पहली मंत्रिस्‍तरीय यात्रा है। दोनों मंत्रियों ने आपसी हितों के अंतर्राष्‍ट्रीय, क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।

दोनों मंत्रियों ने अक्‍टूबर 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सऊदी अरब की यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच किए गए रणनीतिक भागीदारी परिषद समझौते के क्रियान्‍वयन की समीक्षा की।

दोनों पक्षों ने समझौते पर हुई प्रगति पर संतोष जाहिर किया। दोनों मंत्रियों ने व्‍यापार, निवेश, ऊर्जा, सुरक्षा, संस्‍कृति, दूतावास संबंधी मामले, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और मानव संसाधन पर चर्चा की।

दोनों मंत्रियों ने अफगानिस्तान के घटनाक्रम तथा अन्य मुद्दों पर भी विचारों का आदान प्रदान किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र, जी-20 और जीसीसी जैसे बहुराष्ट्रीय मंचों पर द्विपक्षीय सहयोग करने के लिए भी विचार-विमर्श किया।

डॉक्टर जयशंकर ने पिछले साल कोविड-19 महामारी के बावजूद जी-20 की सफलतापूर्वक अध्यक्षता करने पर सऊदी अरब को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कोविड महामारी के दौरान भारतीय समुदाय की मदद करने की भी सराहना की। डॉक्टर जयशंकर ने सऊदी अरब से यात्रा प्रतिबंधों में छूट देने का अनुरोध भी किया।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.