Categories: News-Headlines

सौर और पवन स्रोतों से उत्पन्न बिजली के पारेषण पर ISTS शुल्क की छूट 30 जून 2025 तक बढ़ा दी

सरकार ने आज सौर और पवन स्रोतों से उत्पन्न बिजली के पारेषण पर अंतर-राज्यीय पारेषण प्रणाली- आई.एस.टी.एस. शुल्क की छूट 30 जून 2025 तक बढ़ा दी है। इससे पहले, यह छूट 30 जून 2023 तक थी। बिजली मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 30 जून 2025 तक चालू होने वाले पन बिजली स्टोरेज प्लांट और बैटरी चालित स्टोरेज सिस्टम परियोजनाओं के लिए आई.एस.टी.एस. शुल्क की छूट की भी अनुमति दी गई है।

इससे विद्युत ग्रिड में अक्षय ऊर्जा के बड़े पैमाने पर एकीकरण से उत्पन्न ग्रिड की संतुलन आवश्यकता को पूरा किया जा सकेगा और बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजनाओं को बढ़ावा मिलेगा। इस कदम से सौर, पवन, हाइड्रो पंप भंडारण संयंत्र और बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के विकास को प्रोत्‍साहन मिलेगा। साथ ही बिजली एक्सचेंजों में आर.ई. का व्यापार और राज्यों में आरई बिजली के निर्बाध संचरण भी बेहतर होगा।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.