नयी दिल्ली। भारत-चीन सीमा पर चल रहे तनाव के बीच आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने शनिवार को कहा कि सीमा पर स्थिति नियंत्रण में है। आर्मी चीफ ने कहा, चीन के साथ सीमा पर हालात पूरी तरह नियंत्रण में, बातचीत जारी है। उन्होंने कहा, मैं सबको इस बात का भरोसा दिलाना चाहता हूं कि चीन के साथ सीमा पर स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। हमारी चीन के साथ बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि हमारे बीच जल्द ही बातचीत से इस विवाद का समाधान निकलेगा। हर चीज नियंत्रण में है।”
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, नेपाल को लेकर सेना प्रमुख ने कहा कि नेपाल के साथ हमारे संबंध मजबूत है। हमारे बीच भौगोलिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक जुड़ाव हैं। हमारे लोगों के बीच आपसी संबंध बहुत मजबूत हैं। नेपाल के साथ हमारे संबंध हमेशा मजबूत रहे हैं और भविष्य में भी मजबूत रहेंगे।
Read More : Firing at India-Nepal Border: सीमा पर नेपाल पुलिस की और से फायरिंग, एक की मौत, दो अन्य घायल
आर्मी चीफ ने कहा कि जहां तक जम्मू-कश्मीर की बात है, हमने बहुत सी सफलताएं हासिल की हैं। पिछले 10-15 दिनों में 15 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं। यह सब जम्मू-कश्मीर में तैनात सभी सुरक्षा बलों के बीच घनिष्ठ सहयोग और समन्वय के कारण संभव हुआ है। अधिकांश ऑपरेशन स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर किए गए हैं। यह दर्शाता है कि स्थानीय लोग भी उग्रवाद और आतंकवाद से तंग आ चुके हैं और वे चाहते हैं कि स्थिति सामान्य हो जाए।
आर्मी चीफ नरवणे शनिवार को देहरादून में आईएमए के पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेने उत्तराखंड पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि हमेशा याद रखें, अच्छी या बुरी रेजिमेंट नहीं होती। बल्कि अच्छे सिपाही होते हैं, जो रेजिमेंट बनाते हैं। आर्मी चीफ ने कहा, “देश की सुरक्षा की चुनोतियां हमारे सामने हैं। जवान हर चुनौती का सामना करेंगे। वीरों पर देश को भरोसा है। हमेशा अपनी शपथ याद रखें।”
GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More
ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More
2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More
FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More
कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More
कौन हैं बाबेट डे लीडे? नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज नई दिल्ली: नीदरलैंड्स… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment